Uttarakhand Weather News:कई जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट हुआ जारी जानिए कौन से जिलों में होगी बारिश

By New31 Uttarakhand

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और शीतलहर से लोगों को राहत मिलना अभी जारी है… हालांकि, आज से मौसम बदलने का अनुमान है। बता दें कि मौसम के बदले मिजाज का असर 30 जनवरी तक दिखाई देगा लेकिन आने वाले 48 घंटे काफी भारी पड़ सकते हैं..वहीं पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश, बर्फबारी के चलते भूस्खलन, हिमस्खलन की पूरी संभावना है।

YOUTUBE

जानकारी के अनुसार मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते मंगलवार से बुधवार तक उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में भारी बारिश के साथ बर्फबारी की पूरी संभावना है, इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार में भी कहीं कहीं बारिश के साथ ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार वैसे तो मौसम के बदले मिजाज का असर 30 जनवरी तक दिखाई देगा… लेकिन आने वाले 48 घंटे काफी भारी पड़ सकते हैं। पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश, बर्फबारी के चलते भूस्खलन, हिमस्खलन की पूरी संभावना है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.