आज रामनगर में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रानीखेत रोड पर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की…इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश की अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान खिलाड़ियों के साथ हो रहे..उत्पीड़न के मुददे पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया.

वही युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद मुजीब ने कहा कि…हमारे देश में नारी की पूजा की जाती है…लेकिन आज केंद्र में बैठी भाजपा सरकार समय – समय पर देश की महिलाओं का अपमान करने का कार्य करती आ रही है…उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी ने इस मुद्दे पर चुप्पी साधी है…यह भाजपा के चरित्र को दर्शाती है.

साथ ही उन्होने कहा युवा कांग्रेस मांग करती है कि ओलंपिक संघ के पूर्व अध्यक्ष व सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो और उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए..साथ ही उनको जांच पूरी होने तक सांसद के पद से निलंबित करना चाहिए।