उत्तराखंड में आज लोगों की दुश्वारियां और बढ़ सकती हैं….मौसम विभाग के मुताबिक अभी लोगों को बारिश और बर्फबारी से निजात नहीं मिलेगी. वहीं बढ़ती ठंड में लोग घरों में कैद होने पर मजबूर हैं…उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है…पहाड़ों में सफर खतरों से भरा हो गया है…एक तरफ जहां गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बंद हैं तो वहीं, चमोली जिले के 47 गांव बर्फ से ढक गए हैं।

बता दें कि बारिश और बर्फबारी से जबरदस्त ठंड पड़ रही है. वहीं मैदानी क्षेत्रों में कोहरे ने लोगों की टेंशन बढ़ा रखी है…कोहरा लगने से विजिबिलिटी काफी कम हो रही है.. जिस कारण वाहन चालको को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही पहाड़ से लेकर मैदानी क्षेत्रों में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं

आपको बता दें कि पूरे उत्तर भारत में ठंड का सितम बढ़ता जा ही जा रहा है, फिलहाल राहत मिलने की कोई संभावना नहीं बताई जा रही है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज भी उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है, पहाड़ों में खासकर उत्तरकाशी चमोली और पिथौरागढ़ जिले ज्यादा प्रभावित रहेंगे… जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा…आपको बता दें कि बीते दिनों जोशीमठ, औली , धनोल्टी, रुद्रप्रयाग और मसूरी में जमकर बारिश हुई..जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है