Covid Vaccine: उत्तराखंड को केंद्र से मिली 90 हजार डोज, इन जिलों में बांटी गई कोविशील्ड वैक्सीन

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड को केंद्र से 90 हजार 500 वैक्सीन की डोज प्राप्त हुई हैं. वैक्सीन की डोज मिलने के बाद प्रदेश में वैक्सीनेशन के काम में तेजी आएगी…साथ ही कोरोना से प्रभावी लड़ाई लड़ने में भी राज्य को मदद मिलेगी..बता दें कि कोविड संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में बूस्टर डोज लगाने के लिए केंद्र सरकार से उत्तराखंड को 90 हजार से अधिक कोविशील्ड वैक्सीन मिली है… इससे कोविड टीकाकरण के लिए वैक्सीन उपलब्ध होने पर स्वास्थ्य विभाग को राहत मिली है।

जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार से राज्य को 90,500 कोविशील्ड वैक्सीन मिली है..अल्मोड़ा को 4100, बागेश्वर को 1800, चमोली को 2400, चंपावत को 2000, देहरादून को 18900, हरिद्वार को 18400, नैनीताल को 8500, पौड़ी को 5000, पिथौरागढ़ को 4000, रुद्रप्रयाग को 1600, टिहरी को 3600, उत्तरकाशी को 1800 और ऊधमसिंह नगर को 18400 डोज उपलब्ध कराई है।

बता दें कि प्रदेश में अब तक लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई जा चुकी है… जबकि वैक्सीन की दोनों डोज लगा चुके लाभार्थियों में 27 प्रतिशत को ही बूस्टर डोज लगी है। सरकार का फोकस शत प्रतिशत बूस्टर डोज लगाने पर है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.