सिद्धार्थ-कियारा का हुआ ब्रेकअप, एक-दूजे से मिलना किया बंद

By New31 Uttarakhand

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री कियारा आडवाणी की जोड़ी को दर्शकों ने ‘शेरशाह’ फिल्म में काफी पसंद किया था। इसके बाद दोनों को कई बार साथ देखा गया तो ये खबरें आने लगी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को असल जिंदगी में भी एक साथ देखना फैंस को काफी पसंद है। हालांकि दोनों की ओर से कभी भी अपने रिश्ते को लेकर कोई बात नहीं की गई। वहीं, अब उनके फैंस के लिए बुरी खबर आ रही है। रिपोर्ट की मानें तो दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला ले लिया है और अब कपल का ब्रेकअप हो चुका है। 

बॉलीवुड में बनते-बिगड़ते रिश्तों के ना जाने कितने किस्से हैं | कुछ रिश्ते शादी तक पहुंचे है, जैसे कि हाल ही में रणबीर-आलिया और रणबीर-दीपिका की जोड़ी तो कुछ ऐसे भी रहे , जो मंजिल तक ना पहुंच सके और टूट गए | पिछले कुछ समय से बॉलीवुड गलियारों में ऐसी खबरें थीं कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का का अफेयर चल रहा है | दोनों को पैप्स ने कुछ मौकों पर साथ में स्पॉट भी किया | लेकिन सिद्धार्थ और कियारा ने कभी भी इसपर ऑफिशियली कुछ कहा नहीं है और दोनों एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताते आए हैं | अब रिपोर्ट्स की माने तो कपल का ब्रेकअप भी हो गया है |

आपको बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा को पहली बार बड़े पर्दे पर ‘शेरशाह’ फिल्म में देखा गया था। तभी से दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था। सिद्धार्थ के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही ‘मिशन मजनू’, ‘योद्धा’ और ‘थैंक गॉड’ में नजर आएंगे। वहीं, कियारा ‘भूल भुलैया 2’, ‘गोविंदा मेरा नाम’, ‘जुग जुग जियो’ और ‘आरसी 15’ में नजर आएंगी।

Date: 23-अप्रैल-2022

Penned by Reeta joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.