एसएस राजामौली की फिल्म ‘राइज, रॉर, रिवोल्ट’ यानी कि RRR का डंका पूरी दुनिया में बजा है.. फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है, बल्कि अवॉर्ड पर अवॉर्ड भी जीतती जा रही है। बीते दिनों फिल्म को सॉन्ग ‘नाटू नाटू’ के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिला था। अब एक बार फिर ‘आरआरआर’ ने ग्लोबल लेवल पर भारत का नाम ऊंचा किया है। गोल्डन ग्लोब जीतने के बाद राजामौली की फिल्म को बेस्ट सॉन्ग के लिए क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड से नवाजा गया है।

एक और कैटेगरी में गाड़े झंडे
फिल्म ने एक और कैटेगरी में नाम रोशन किया है..बता दें कि ‘आरआरआर’ को बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए भी क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड मिला है… इस कैटेगरी में राजामौली की फिल्म का मुकाबला ‘ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट’, ‘अर्जेंटीना 1985’, ‘बार्डो’, ‘फॉल्स क्रॉनिकल ऑफ ए डैंडफुल ऑफ ट्रुथ्स’, ‘क्लोज’ और ‘डिसीजन’ टू लीव जैसी फिल्मों से हुआ, इन सभी फिल्मों को पीछे छुड़ाते हुए फिल्म आरआरआर ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है।