Update: उत्तराखंड बर्फ की भारी परत में लिपट गया..बता दें कि चमोली जिले सहित जोशीमठ की ऊंची पर्वत श्रृंखलाएं और बद्रीनाथ मंदिर बर्फ से ढक गए…वहीं क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

वहीं हिमाचल प्रदेश के आसपास के विभिन्न स्थानों पर बर्फ की भारी परत देखी गई.. पेड़ और घर पूरी तरह से सफेद नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार 14 जनवरी को राज्य का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और -4 डिग्री सेल्सियस था। प्रदेश के कुल्लू जिले के नारकंडा, मनाली और मलाणा में हिमपात हुआ है।

घाटी में हो रही बर्फबारी
दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर में डोडा जिले में हिमपात हुआ। ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के कारण तापमान गिर गया है..और पूरा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है। लोगों को गर्म कपड़े पहनने और घर के अंदर रहने के लिए मजबूर होना पड़ा है। शनिवार को जम्मू-कश्मीर का अधिकतम तापमान 8 डिग्री और न्यूनतम 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।