MAHARASTRA NEWS: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी, 3 बार आया धमकीभरा फोन,

By New31 Uttarakhand

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी मिली है। 10 मिनट के अंतराल में दो बार उनके नागपुर कार्यालय में फोन आए। इसके बाद एक बार फिर कॉल आया। यह कॉल दोपहर में 12.32 बजे आया। खबर मिलते ही नागपुर पुलिस एक्शन में आ गई है। नंबर को ट्रेस करने के साथ ही सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात शख्स द्वारा उन्हें यह धमकी दी गई है। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री के नागपुर कार्यालय की ओर से इसकी शिकायत नागपुर पुलिस को की गई है।जानकारी के मुताबिक, किसी अज्ञात व्यक्ति ने नागपुर कार्यालय में फोन किया और​ नितिन गडकरी को जान से मारने के साथ ही उनके कार्यालय को भी उड़ाने की धमकी दी। इसकी शिकायत नागपुर पुलिस से की गई है। नागपुर पुलिस गहन जांच में जुट गई है।

YOUTUBE

10 मिनट में दो बार आया फोन
केंद्रीय मंत्री का जनसंपर्क कार्यालय नागपुर के खामला चौक पर स्थित है जो कि उनके घर से लगभग एक किलोमीटर के फासले पर है। इस खबर की पुष्टि नागपुर पुलिस और नितिन गडकरी के कार्यालय ने की है। इस संबंध में डीसीपी नागपुर, राहुल मदाने ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यालय के लैंडलाइन पर बीएसएनएल से सुबह 11.25 बजे, 11.32 बजे और दोपहर 12.32 बजे तीन कॉल आईं। कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। आगे की जांच चल रही है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.