Uttarakhand Weather News पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड, जानें मौसम का ताजा हाल

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड के सभी जिलों में सर्दी का सितम जनजीवन को प्रभावित कर रहा है….मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी सर्दी अपना असर दिखाएगी, राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं..चोटियों पर हिमपात से पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते बीते दो दिनों से उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है.. चोटियों पर हिमपात और निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश का सिलसिला जारी है।

आपको बता दें कि पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश से अभी सर्दी के प्रकोप से लोगों को राहत नहीं मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी 14 से 19 जनवरी के बीच उत्तराखंड समेत आसपास के राज्यों में कड़ाके की ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है…

ऐसा है मौसम का हाल

अल्मोड़ा में घने बादल।
भवाली में बादल हल्की बारिश।
रीठा साहिब छेत्र में हल्की बारिश बादल छाए हुए।
पिथौरागढ़ में छाए बादल बारिश की संभावना।
नैनीताल में हल्की बारिश
बागेश्वर में बादल छाए
लोहाघाट में हल्की बूंदाबांदी

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.