उत्तराखंड में भर्ती घोटाले रुकने का नाम नहीं ले रहा है। चार दिन पहले हुई पटवारी परीक्षा का भी पेपर लीक होने की आशंका जताई जा रही है..जानकारी के अनुसार एक शिकायत पर उत्तराखंड एसटीएफ ने भी मामले की छानबीन शुरू कर दी है, हालांकि लोक सेवा आयोग की ओर से इस पर कोई बयान नहीं दिया गया। पटवारी परीक्षा का पेपर लीक हुआ है या नहीं इसको लेकर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बता दें कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग राज्य के 13 जिलों के परीक्षा केंद्रों में 8 जनवरी 2023 को यूकेपीएससी पटवारी/लेखपाल 2022 परीक्षा आयोजित की थी..वही UKPSC ने 391 पटवारी पदों के लिए भर्तियां जारी की थी। जिसमें अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौढ़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टेहरी, उत्तरकाशी, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले शामिल हैं।