बता दे की 70 और 80 के दशक की खूबसूरत अदाकारा जीनत अमान को हर कोई जानता है। उस दौर में उनका हर कोई दीवाना था। उनके फैंस अपनी चहेती एक्ट्रेस की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते थे। उन्होंने एक से बढ़कर एक कई बेहतरीन फिल्में दीं।
.वहीं 1970 में मिस एशिया पैसिफिक इटरनेशनल पेजेंट का खिताब अपने नाम करने वाली जीनत का उस दौर में जलवा था। वे उस वक्त हर किसी के दिल पर राज करती थीं। जीनत वैसे तो काफी अर्से से बड़े पर्दे से दूर हैं। लेकिन समय समय पर वे अपनी उपस्थिति दर्ज करती रहती हैं।हाल ही में जीनत अमान ने भी अन्य कलाकारों की तरह ही सोशल मीडिया पर एंट्री मारी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया था, जिसके जरिए वे अपने फैंस से जड़ती हैं और आपने दिल की बात कहती हैं।

.साथ ही आपको बता दे की जीनत ने पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘मैं इंस्टाग्राम का इस्तेमाल जरूरी मुद्दे उठाने के लिए करूंगी।’ जीनत के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इंस्टा पर उनके चाहने वालों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 11 फरवरी को इंस्टा पर डेब्यू के बाद उनके अब तक 85.5K फॉलोअर्स हो गए हैं।