नैनीताल में दो कारों की भयानक टक्कर, 3 पर्यटक समेत 7 लोग घायल

By New31 Uttarakhand

हल्द्वानी नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर पर्यटकों और स्थानीय लोगों के वाहन आपस में टकरा गए. जिसमें पर्यटक समेत 7 लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना तत्काल पुलिस को दी. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर दोनों वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला. जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस के जरिए बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया. जहां 6 लोगों को भर्ती किया गया है. जबकि, एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। तल्लीताल थाने के एसओ रमेश बोहरा ने बताया कि यह हादसा नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर ताकुला के पास हुआ है. जहां राजस्थान से नैनीताल घूमने आए पर्यटकों और स्थानीय लोगों की कार आपस में टकरा गई. जिसमें दोनों कारों में सवार 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

बताया जा रहा है कि राजस्थान से एक परिवार नैनीताल घुमने आया हुआ था. जो पर्यटकों को लेकर वापस लौट रहा था। जैसे ही उनकी कार ताकुला के पास पहुंची. तभी अचानक सामने से एक ऑल्टो कार आ गई. ऑल्टो की स्पीड तेज होने की वजह से दोनों चालकों ने नियंत्रण खो दिया. जिससे दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई. वहीं, सूचना पर मौके पर पहुंचे एएसआई सुनील कुमार और चीता कांस्टेबल अमित गहलोत ने घायलों को 108 के जरिए बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद करिश्मा को रेफर कर दिया गया है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.