उत्तराखंड में सात नए जिले बनने की सौगात शुरू हो गई है| स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की लगातार मांग को मद्देनजर रखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने नए जिलो के संकेत दे दिए है| मुख्यमंत्री का कहना है की लम्बे समय से जिलो को बनाने की मांग चल रही है जल्द ही जनप्रतिनिधियों से चर्चा करने के साथ जनता का सुझाव लिया जाएगा| अनुमान लगाया जा रहा है कि नए जिलों में शामिल ऋषिकेश, पुरोला, रूड़की, कोटद्वार, काशीपुर, रानीखेत व डीडीहाट जैसे सात शहर पर विचार किया जा रहा है।
नए जिलों में गढ़वाल में चार तो कुमाऊं मंडल में तीन नए जिले बन सकते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है की नए जिलों के गठन में इंफ्रास्ट्रक्च र समेत क्या-क्या व्यवस्थाएं जुटानी है, इस बात का भी मंथन किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा है छोटी प्रशासनिक इकाइयों के गठन को लेकर लंबे अरसे से उत्तराखंड में मांग चलती आ रही है। गौरतलब है कि उत्तराखंड में वर्तमान समय में 13 जिले हैं।
जनप्रतिनिधियों की मांग और आंदोलन को देखते हुए 15 अगस्त, 2011 को तत्कालीन मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सबसे पहले उत्तराखंड में चार जिले बनाने का ऐलान किया था। इनमें यमनोत्री, कोटद्वार, रानीखेत और डीडीहाट शामिल थे। निशंक की विदाई के बाद बीसी खंडूरी सरकार ने इसका जीओ भी जारी किया था इन जिलों को बनाने की कवायद अभी तक शुरू नहीं हो पाई है ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नए जिले बनाए जाने के संकेत के बाद यहां के लोगों में एक बार फिर से नयी उम्मीद जगी है।
Date – 01/September/2022
Pennde By – Kiran