देहरादून में हुए भीषण हादसे में 6 छात्रों की हुई दर्दनाक मौत

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमें छह लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। बता दे घटना कल रात देहरादून के ONGC चौक के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक और इनोवा कार की जबरदस्त भिड़ंत हुई। दरअसल टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। वही चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। साथ ही मरने वालों में 3 युवक ओर 3 युवतियां बताई जा रही है जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। हालांकि ये सभी लोग छात्र है। इनमे से कुछ दिल्ली तो कुछ हिमाचल देहरादून के रहने वाले थे।

वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। साथ ही गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि छह लोगों के शवों को दून अस्पताल और महंत इंद्रेश अस्पताल भेजा गया। बता दे इनमें से पांच शवों को दून अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है, जबकि एक अन्य शव महंत इंद्रेश अस्पताल में भेजा गया है। हालांकि पुलिस की प्रारंभिक जांच में ये सामने आया है कि सभी मृतक युवा छात्र थे और दुर्घटना में मारे गए छात्रों की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच थी।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.