बता दे की प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को पांच जिलों में 45 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या 96 हो गई है। वहीं देहरादून जिले में सबसे अधिक 35 संक्रमित मिले हैं।
वहीं स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 45 मामले सामने आए हैं।और इसमें देहरादून जिले में 35, नैनीताल में छह, हरिद्वार में दो, पिथौरागढ़ व ऊधमसिंह नगर जिले में एक-एक संक्रमित मिला है।
जानकारी के अनुसार सक्रिय मामलों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है और केंद्र सरकार ने कोरोना की रोकथाम के लिए सैंपल जांच बढ़ाने निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक प्रदेश में औसतन प्रतिदिन 300 से 400 के बीच सैंपलों की जांच की जा रही है।