ऋषिकेश में गंगा की तेज बहाव में बहे दिल्ली से आये 2 युवक

By New31 Uttarakhand

ऋषिकेश में आज सुबह दिल्ली से आए दो युवक गंगा के तेज बहाव में बह गए। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है। दरअसल ज्यादातर लोक वीकेंड पर घूमने का प्लान बनाते है और हफ्ते भर की ऑफिस की थकान को दूर करने के लिए दोस्तों के साथ घूमने निकलते है। ठीक इसी तरह दिल्ली के पाँच युवक भी ऋषिकेश घूमने आये थे और आज सुबह सभी युवक शिवपुरी में गंगा में नहाने गए थे। लेकिन उसी दौरान दो युवक गंगा के तेज बहाव में बह गए। इससे पहले युवक कुछ समझ पाते वो चंद पलो में आंखों से ओझल हो गए।

हालांकि इस हादसे के बाद अन्य दोस्तों ने तुरंत इसकी सुचना एसडीआरएफ और पुलिस को दी। वही एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया लेकिन दोनों युवक का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के पांचो युवक आकाश, संदीप, सचिन, राजीव और महेश ऋषिकेश घूमने आए थे। लेकिन किसे पता था की वो इस हादसे में अपने दो दोस्त खो देंगे। बता दे इस हादसे में आकाश जिसकी उम्र 23 साल है और संदीप जिसकी उम्र 23 साल है वो दोनों नहाते समय अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गए और बह गए। हालाकिं एसडीआरएफ की टीम उनकी तलाश में लगी हुई है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.