यूक्रेन से जारी जंग में अब तक मारे गए 15 हजार रूसी सैनिक, 45 हजार से अधिक हुए घायल

By New31 Uttarakhand

रूस-यूक्रेन के बीच जंग शुरू हुए 5 महीने का समय हो चुका है। इस युद्ध में यूक्रेन के 30 हजार से ज्यादा नागरिकों की मौत हो चुकी है। एक लाख से ज्यादा लोग घायल हैं। इस युद्ध का असर सिर्फ रूस और यूक्रेन पर ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया पर पड़ रहा है।

इस जंग में दोनों देशों के काफी नुकसान होने की भी रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं | इस बीच अमेरिका की इंटेलीजेंस एजेंसी ने युद्ध में मारे गए रूस के सैनिकों की संख्या बताई है |अमेरिका के दावे के अनुसार यूक्रेन से जंग के दौरान अब तक रूस के करीब 15 हजार सैनिक मारे जा चुके हैं | इसके साथ ही इस युद्ध में करीब 45 हजार रूसी सैनिक घायल भी हुए हैं | यह दावा सेंट्रल इंटेलीजेंस एजेंसी यानि सीआईए के डायरेक्टर विलियम्स बर्न्स ने बुधवार को किया है |

सीआईए डायरेक्टर ने अमेरिका के कोलोराडो में दावा किया है कि यूक्रेन में भी बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैं | उन्होंने कहा है कि यूक्रेन के लोगों के मारे जाने की संख्या रूसी लोगों की संख्या में कुछ कम है | बता दें कि इस साल फरवरी में रूस ने यूक्रेन पर हमला बोल दिया था | रूसी सैनिकों की ओर से यूक्रेन के कई शहरों पर हमले किए गए थे | इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने यूक्रेन से पलायन भी किया है |

रूस अब तक यूक्रेन के मैरियूपोल, सेवेरोदोनेत्स्क, डोनबास, लुहान्स्क, मेलिटोपोल, आइजम, लीमन, डोनेस्क जैसे शहरों पर कब्जा कर चुका है। अब रूसी सैनिक नॉर्थ यूक्रेन की तरफ बढ़ रहे हैं। जो शहर पूरी तरह से रूस के कब्जे में आ चुके हैं, उन्हें वापस पाने के लिए यूक्रेन पूरी ताकत झोंक रहा है।

Date – 21. July. 2022
Pennde By – Manisha

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.