शारदा नदी में नहाते समय एक 12 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद घाट में कुछ ही दूरी पर बच्चे का शव बरामद हुआ ,वहीं ये घटना उत्तराखंड के टनकपुर की बताई जा रही है …जहां एक 12 साल के बच्चे की शारदा नदी में डूबने से मौत हो गई। बता दें की बच्चे का शव जल पुलिस ने नदी पर बने घाट के पास से ही बरामद किया है। जिसके बाद बच्चे का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, टनकपुर की नई बस्ती कालौनी का आयर्न विश्वकर्मा उम्र 12 साल पुत्र पोतिराम विश्वकर्मा, दोपहर को शारदा नदी में नहाने गया था …इस दौरान वह पानी मे डूब गया। बताया जा रहा है की आर्यन पांचवी कक्षा का छात्र था…और परिजनों का कहना है कि आर्यन को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। साथी ही आपको बता दें की नदी में जहां वह डूबा है वहां जलस्तर डूबने लायक नहीं है। हो सकता है कि उसे नहाते वक्त मिर्गी का दौरा पड़ा हो और वह पानी में गिरने के बाद उठ न सका हो। बता दें की इस घटना के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।