राज्य में 24 घंटे में मिले कोरोना के 108 नए संक्रमित, एक की हुई मौत, 283 हुई मरीजों की संख्या

By New31 Uttarakhand

बता दें की उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले रोजाना बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को 10 जिलों में 108 नए संक्रमित मरीज मिले हैं, जबकि राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक संक्रमित की मौत हुई है।

वहीं राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 283 हो गई है।संक्रमितों की तुलना में 75 मरीज ठीक हुए हैं। वर्तमान में कुल 283 सक्रिय मामले हैं। इसमें अधिकतर मरीज होम आईसोलेशन में उपचार ले रहे हैं। पिछले साढ़े तीन माह में प्रदेश भर में कुल 1004 संक्रमित मिले हैं। इसमें 713 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं जबकि कोरोना संक्रमित आठ मरीजों की मौत हुई है।

साथ ही स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में कुल 592 सैंपलों की जांच की गई। इनमें 108 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें देहरादून जिले में 53, नैनीताल में 17, हरिद्वार में 10, टिहरी में 13, पिथौरागढ़ में 6, पौड़ी में 4, चंपावत में 3, अल्मोड़ा और ऊधमसिंहनगर जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। दून मेडिकल कॉलेज में एक संक्रमित ने दम तोड़ा है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.