हल्द्वानी डिग्री कॉलेज की पहली छात्रा अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी, जानिए पूरी खबर

By New31 Uttarakhand

हल्द्वानी एमबीपीजी डिग्री कॉलेज में पहली बार छात्रा अध्यक्ष बनी रश्मि लमगड़िया को को जान से मारने की धमकी मिली है ,इसके साथ ही इंस्टाग्राम पर आकर उसके साथ अश्लील हरकत करने का भी प्रयास किया गया है .

वहीं इस मामले के बाद पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है..बता दे की इंस्टाग्राम पर लाइव आकर युवक ने अश्लीलता की है ,फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बताया जा रहा है कि आरोपी एमबीपीजी कॉलेज का ही छात्र है।रश्मि ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि चुनाव से पहले छात्र पंकज खत्री ने इंस्टाग्राम लाइव पर उनके और परिवार के खिलाफ अभद्र और अश्लील टिप्पणी की थी, जिसकी शिकायत उन्होंने कोतवाली में दर्ज कराई थी.

जिसके बाद आरोपी छात्र के साथी मुकेश पांडे बीती 31 मार्च को इंस्टाग्राम पर लाइव आया और उनके खिलाफ अश्लीलता का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी.

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.