सोमेश्वर में पति पत्नी आपस में लड़ेंगे चुनाव, दिलचस्प रहेगा मुकाबला

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं …….और तैयारियां जोरों पर हैं…… जिसमे कोई दोराय नहीं है कि…. एक सीट पर कई कई दावेदार हार जीत की जंग लड़ रहे हैं…..लेकिन अल्मोड़ा जिले की एक विधानसभा सीट पर युद्ध और भी ज्यादा दिलचस्प और घमासान है…. जहाँ सोमेश्वर की विधानसभा सीट से ….पति-पत्नी ने चुनावी ताल ठोक दी है…..बता दे कि …. यहां सपा के टिकट पर पति चुनाव लड़ रहे हैं ….तो वही पत्नी निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरी हैं…….

अल्मोड़ा जिले की सोमेश्वर विधानसभा सीट से…… समाजवादी पार्टी ने बलवंत आर्य को अपना प्रत्याशी बनाया है…….. वहीं उनकी पत्नी मधुबाला ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करा दिया था…..ऐसे में माना जा रहा था कि…. सोमवार को नाम वापसी के दिन….. दोनों में से कोई एक अपना नाम वापस ले लेगा…. लेकिन ऐसा भी देखने को नहीं मिला…..एक तरफ जहां पति बलवंत RO के ऑफिस में बैठ कर इंतजार कर रहे थे कि…. पत्नी आकर अपना नाम वापस लेंगी…… लेकिन ऐसा नहीं हुआ ……ऐसे में अब दोनों पति पत्नी ही… सोमेश्वर की जनता से ….उनके पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं…..वहीँ एक तरफ जहां बड़े कद के नेताओं के बीच हमें मुकाबला देखने को मिलेगा…… वहीं सोमेश्वर सीट पर पति-पत्नी की टक्कर भी यादगार रहने वाली है….ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि…. सोमेश्वर की जनता पत्नी को पति से आगे रखती है…. या फिर पति को पत्नी से…..जिसके नतीजे 10 मार्च को हम सबके सामने होंगे…..

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.