बता दें की त्यूनी में हुए भीषण अग्निकांड के शिकार हुए चार मासूमों में से तीन के अधजले शव बरामद कर लिए गए। और परिजनों ने कलेजे पर पत्थर रखकर बच्चों की पहचान की है, बृहस्पतिवार की रात को ही एसडीआरएफ के जवानों ने टार्च और सर्च लाइट की मदद से बच्चों के शवों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था।
वहीं देर रात ही दो बच्चों के अधजले शव बरामद कर लिए गए थे,और ये ऑपरेशन सुबह 4:30 बजे तक चला। साथ ही आपको बता दें की सुबह सात बजे फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया और करीब नौ बजे एक अन्य बच्चे का शव बरामद हुआ। चौथे बच्चे के शव को बरामद करने के लिए एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन देर शाम तक जारी रहा।देर रात एसएसपी दलीप सिंह कुंवर और एसपी देहात कमलेश उपाध्याय मौके पर पहुंचीं।
साथ ही उन्होंने सर्च ऑपरेशन का जायजा लिया। वहीं सुबह बच्चों की शिनाख्त के लिए परिजन पहुंचे और बच्चों के अधजले शव देख परिजन बिलख कर रोने लगे ,और कलेजे पर पत्थर रखकर परिजनों ने अपने बच्चों की पहचान की।