गोपेश्वर में आफत बनी बारिश, सड़कें बनीं नदियां

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड के गोपेश्वर में शनिवार को करीब एक घंटे की तेज बारिश ने शहर की तस्वीर ही बदल दी। सड़कें देखते ही देखते तेज बहाव वाले गदेरों में तब्दील हो गईं और कई जगह गंदा पानी सड़कों से होकर बहने लगा। हालात इतने बिगड़ गए कि पानी एक होटल और दो दुकानों के अंदर तक पहुंच गया, जिससे व्यापारियों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई जगह सड़क पर पानी का बहाव इतना तेज था कि लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हुई और उन्हें संभलकर रास्ता पार करना पड़ा।

अचानक हुई तेज बारिश के कारण बाजार में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बारिश रुकने के बाद पानी की निकासी होने लगी और स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो गई। वहीं मौसम विभाग ने चमोली समेत रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर के कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में भी प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना है। ऐसे में पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को बारिश के दौरान नदी-नालों और तेज बहाव वाली सड़कों से दूरी बनाए रखने की जरूरत है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.