दिल्ली में पाबंदी के बावजूद CJP का प्रदर्शन, अभिजीत दिपके समेत कई हिरासत में

By New31 Uttarakhand

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को अनुमति नहीं मिलने के बावजूद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। इस बीच, CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके और उनके साथियों सौरव दास तथा आशुतोष रांका को दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान के उतरते ही हिरासत में ले लिया गया। पुलिसकर्मी विमान के अंदर पहुंचे और तीनों नेताओं को अपने साथ ले गए।

CJP ने 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया था। पार्टी का आरोप है कि मतदाता सूची में संशोधन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के नाम हटाए गए हैं। वहीं, दिल्ली पुलिस ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय पर अनुमति के लिए आवेदन नहीं मिलने और कानून-व्यवस्था से जुड़ी आशंकाओं का हवाला देते हुए प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। इसके बावजूद CJP नेताओं ने प्रदर्शन करने का ऐलान किया था।

पुलिस की कार्रवाई के बाद CJP ने आंदोलन जारी रखने के लिए वैकल्पिक नेतृत्व की व्यवस्था भी की। अभिजीत दिपके ने पहले से रिकॉर्ड किए गए वीडियो में अजिंक्य शिंदे को आंदोलन की जिम्मेदारी सौंपने की बात कही थी। राजधानी में प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने की कार्रवाई की गई।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.