मुंबई लोकल ट्रेन में युवक की चाकू मारकर कर दी गई हत्या!

मुंबई लोकल ट्रेन में युवक की चाकू मारकर कर दी गई हत्या!
By New31 Uttarakhand

मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में बारिश के दौरान ट्रेन के एक डिब्बे में दरवाजा खुला रखने को लेकर हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली।जानकारी के मुताबिक, 22 वर्षीय मयंक लोहार चर्चगेट-नालासोपारा फास्ट लोकल ट्रेन में सफर कर रहा था। रात के समय करीब 10:42 पर ट्रेन अंधेरी स्टेशन पहुंची, तभी डिब्बे में मौजूद एक अन्य यात्री सचिन रमेश सुवर्णा के साथ उसकी कहासुनी हो गई।बताया जा रहा है कि दोनों के बीच विवाद इस बात को लेकर हुआ कि बारिश के दौरान ट्रेन का दरवाजा खुला रखा जाए या बंद।

बहस देखते ही देखते इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने अपना आपा खो दिया और धारदार हथियार निकालकर मयंक के पेट में वार कर दिया।हमले के बाद मयंक गंभीर रूप से घायल होकर ट्रेन में ही गिर पड़ा । उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बोरीवली स्टेशन पहुंचने से पहले ही ट्रेन से कूदकर फरार हो गया।घटना के बाद रेलवे पुलिस और मुंबई पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया और करीब 400 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद आरोपी सचिन रमेश सुवर्णा को गिरफ्तार कर लिया गया।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.