17 नवम्बर 2024 को, हल्द्वानी के यूट्यूबर सौरभ जोशी ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने खुद को लॉरेन्स विश्नोई गैंग का सदस्य बताकर उन्हें धमकी देते हुए दो करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की और आरोपी की तलाश शुरू की। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में, पुलिस टीम ने 18 नवम्बर 2024 को आरोपी अरुण कुमार (19 वर्ष), निवासी बदायूं (उ.प्र.) को ओलिविया कॉलोनी के पास गिरफ्तार किया। आरोपी पहले एक होटल में सिक्योरिटी गार्ड था, लेकिन नौकरी से निकाले जाने के बाद उसने रंगदारी का रास्ता अपनाया। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश किया। एसएसपी ने टीम को 2500 रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है। वही पत्र मे लिखा है..नमस्ते सौरव जोशी, मैं करन बिश्नोई ,लॉरेंस बिश्नोई गैंग से हूं, यह पत्र आपको एक महत्वपूर्ण सूचना देने के लिए भेजा जा रहा है। हमारे बॉस लॉरेंस बिश्नोई ने आपको हमारी गैंग को दो करोड़ रुपये नकद देने का आदेश दिया है। यदि आप नकद राशि नहीं देते है तो आपको या आपके परिवार के किसी भी सदस्य को मारने का आदेश दिया गया है।
पांच दिन में पैसे देने की धमकी
पत्र में लिखा है कि हम पांच दिन तक आपके जवाब का इंतजार करेगें। यदि आपने कोई भी जवाब नही दिया या फिर पुलिस में शिकायत करने की कोशिश की या इस बात को अपने परिवार के अलावा किसी अन्य व्यक्ति से सांझा किया तो आपके परिवार से एक सदस्य कम हो जाएगा।