Ms Marvel में Farhan Akhtar का एक्शन अवतार देख, आप भी हो जाएंगे हैरान

By New31 Uttarakhand

बॉलीवुड के सितारे अब धीरे धीरे हॉलीवुड के तरफ अपने कदम बढ़ा रहे हैं। जब हम अपने फेवरेट एक्टर को इंटरनेशनल फिल्म में देखते हैं तो हमें कितनी खुशी होती है। पिछले दो दशकों में हमने कई बॉलीवुड एक्टर्स को हॉलीवुड फिल्म में एक्टिंग करते देखा है। पर उनमें से कुछ ही ऐसे एक्टर्स हैं जिन्होंने अपनी पहचान बनाई और हॉलीवुड में अपनी जगह बना ली। आपको बता दें कि इस कड़ी में अब एक बॉलीवुड के एक और दमदार एक्टर का नाम जुड़ने जा रहा है। वो नाम है एक्टर फरहान अख्तर का जिन्होंने मार्वल स्टूडियो की फिल्म ‘मिस मार्वल’ (Miss Marvel) से हॉलीवुड में डेब्यू किया है। जी हाँ, फरहा अख्तर ‘मिस मार्वल’नाम की हॉलीवुड सीरीज में नज़र आने वाले है।

फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने मिस मार्वल के चौथे एपिसोड सीइंग रेड में दिलचस्प एंट्री ली। एसे में अब मार्वल स्टूडियोज ने बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर के किरदार को ऑडियंस से रूबरू करा दिया है। जी हां मिस मार्वल से फरहान अख्तर के किरदार की झलक एक टीज़र वीडियो के जरिए दिखाई गई है । वहीं फरहान का ये अंदाज भारतीय दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। फरहान के मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स में एंट्री करने की खबर जब से सामने आई थी, फैंस तभी से उन्हें मिस मार्वल में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब दर्शकों का ये इंतजार मिस मार्वल सीरीज के चौथे एपिसोड के साथ खत्म हुआ।

अभी तक हमने कमला को न्यू जर्सी की सुपरहीरो के रूप में देखा था। लेकिन अब अपनी नानी से मिलने आई सुपरहीरो कमला खान को देखना काफी रिफ्रेशिंग है। पाकिस्तानी फिल्ममेकर Sharmeen Obaid-Chinoy ने इस एपिसोड को डायरेक्ट किया है।

मिस मार्वल के चौथे एपिसोड सीइंग रेड में फरहान अख्तर का एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है। जी हां कमला खान के साथ मार्वल भी पाकिस्तान आ गया है। आपको बता दें कि चौथे एपिसोड में कमला खान अपनी नानी के बुलाने पर अपनी मां मुनीबा (जेनोबिया श्रॉफ) के साथ कराची पहुच जाती हैं जिसके बाद कमला ने उस ट्रेन स्टेशन को वहा पर देखा, जहां उसकी नानी सना अपने पिता हसन के साथ भारत पाकिस्तान बंटवारे के समय आखिरी ट्रेन से कराची पहुंची थी। इस दौरान कमला, करीम उर्फ रेड डैगर से मिलती हैं।

करीम इस मुलाकात के बाद कमला को अपने साथी वलीब यानी फरहान अख्तर के पास ले जाता है। जहाँ वलीब उसे बताता है कि उसकी शक्तियां दूसरे जिन्नों या Clandestines से अलग है। दूसरी तरफ नजमा और उसके साथी भी कराची पहुंच जाते हैं। इसके साथ ही हम सभी को एक बढ़िया फाइट सीक्वेंस भी देखने को मिलता है।

फरहान अख्तर और ईमान वलानी कराची की गलियों में जिन्नों की जमकर मार पिटाई करते हैं। आपको बता दें कि इस एपिसोड में फरहान अख्तर का छोटा-सा रोल है। लेकिन रोल छोटा हो या बड़ा फरहान अपनी जबरदस्त एक्टिंग से सबका दिल जीत ही लेते हैं। साथ हील इस एपिसोड में पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की भी झलक देखने को मिलती है।
सीरीज में ‘इमान वेलानी’ का लीड रोल है, वो कमाला खान यानी मिस मार्वेल का कैरेक्टर निभा रही हैं।फरहान, इमानऔर फवाद के अलावा, सीरीज में ऋष शाह, ज़ेनोबिया श्रॉफ,अरामिस नाइट, सागर शेख, मैट लिंट्ज़ और मोहन कपूर भी अहम रोल मे हैं।

Date:30-june-2022
By- Meghna

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.