जयपुर के विश्वकर्मा इलाके में पति की मौत का मामला अब मर्डर केस में बदल गया है। पुलिस के मुताबिक, पत्नी कविता मीणा ने कथित तौर पर अपने प्रेमी गणेश मीणा के साथ मिलकर पति महेश मीणा की हत्या की साजिश रची।
पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त को कविता महेश को दवाई दिलाने के बहाने बाइक से बाहर ले गई। इसके बाद दोनों नईनाथ धाम, बस्सी पहुंचे। आरोप है कि वहीं पाइनएप्पल जूस में सल्फास मिलाकर महेश को पिला दिया गया।
जूस पीने के बाद महेश की तबीयत बिगड़ने लगी, लेकिन पुलिस का आरोप है कि उसे तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय करीब 2 से 3 घंटे तक इधर-उधर घुमाया गया।इसके बाद जब हालत ज्यादा बिगड़ी तो कविता ने महेश के भाई को फोन कर बताया कि उसकी तबीयत खराब है।
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने महेश को मृत घोषित कर दिया।मामले की जांच हुई तो सामने आए घटनाक्रम और आरोपियों की गतिविधियों के आधार पर पुलिस ने कविता और गणेश को गिरफ्तार कर लिया।