उत्तराखंड में आज मौसम खराब रहने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे पर्वतीय इलाकों में तेज बारिश, ओलावृष्टि, बिजली चमकने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं देहरादून समेत मैदानी जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। आने वाले दिनों की बात करें तो 17 मई तक पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही बना रहने वाला है। मौसम विभाग ने खासतौर पर चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। प्रशासन को संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने और आपात स्थिति से निपटने के निर्देश दिए गए हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और रास्ते बंद होने का खतरा बना हुआ है, इसलिए यात्रा पर निकलने से पहले मौसम अपडेट जरूर चेक करें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।
उत्तराखंड में 17 मई तक खराब रहेगा मौसम, कई जिलों में जारी चेतावनी