Weather Update Today: इन राज्यों में आज और कल बारिश का पूर्वानुमान, IMD ने बताया किन-किन राज्यों में चलेगी लू.

By New31 Uttarakhand

दिल्ली-एनसीआर के अलावा अन्य इलाकों में बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला है…साथ ही बारिश और ठंडी हवाओं से पारा थोड़ा गिर गया है… वहीं, मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान में एक बार फिर इजाफा देखने को मिलेगा, इसके अलावा कुछ राज्यों में बारिश का भी अनुमान है.

इन राज्यों में होगी बारिश

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में आज और कल बारिश हो सकती है, जबकि सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में 10 से 13 मार्च के दौरान गरज और बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश की संभावना है, इसके अलावा झारखंड में आज अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ छींटें पड़ने की संभावना है.

YOUTUBE

पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग की मानें तो एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के चलते 12 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र प्रभावित हो सकता है..इसके प्रभाव से 12 से 14 मार्च के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में गरज के साथ छिटपुट वर्षा होने की संभावना है…वहीं आज दक्षिण कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है…उत्तर पश्चिम भारत में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक इजाफा हो सकता है…इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट की संभावना है.

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.