भारतीय टीम के बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी चर्चित अभिनेत्री अनुष्का शर्मा गुरुवार सुबह-सुबह कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली की प्रतिमा के आगे दंडवत होकर प्रणाम किया। इस दौरान उन्हें देखकर हर स्तब्ध हो गया। आस्ट्रेलिया में टी 20 वर्ल्ड कप पूरा होने के बाद विराट बुधवार को परिवार के साथ कुमाऊं पहुंचे हैं..
पत्नी अनुष्का शर्मा ने सितंबर में विराट के शतक के बाद बाबा नीब करौरी की तस्वीर शेयर की थी। संभवतया उन्होंने विराट की फार्म वापसी के लिए दुआ मांगी थी और मुराद पूरी होने पर वह विराट के साथ यहां पहुंची हैं। नैनीताल जिले में भवाली-अल्मोड़ा एनएच किनारे स्थित कैंची धाम देश-विदेश के लोगों के लिए श्रद्धा और आस्था का केंद्र रहा है। बाबा नीम करौली महाराज में विराट की पत्नी अनुष्का की भी श्रद्धा है।
यह पहली बार तब पता चला जब एशिया कप में विराट के अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद शतक लगाने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर बाबा नीब करौरी महाराज की तस्वीर शेयर की थी। साथ ही एक नोट लिखा- ‘यू डोंट हैव जव चेंज एनी बडी, यू जस्ट हैव टू लव देम’ यानी आपको किसी को बदलने की जरूरत नहीं है, आपको बस उनसे प्यार करना है’ शेयर की है। इसके बाद उनकी यह पोस्ट देशभर में वायरल हो गई। इसके बाद पता चला कि अनुष्का भी बाबा नीब करौरी की परम भक्त हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।
👉 News31 Uttarakhand यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।
👉 News31 Uttarakhand फेसबुक पेज़ को लाइक करें।