धर्मा प्रोडक्शंस ने विजय देवरकोंडा-स्टारर ‘लाइगर’ का ट्रेलर जारी कर दिया है ,और आप इसमें एक्शन और रोमांस का तड़का देख सकते हैं।
साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘लाइगर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे नजर आएंगीं। बता दें विजय इस फिल्म के साथ ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। ऐसे में फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार था और अब तक आई झलक, वीडियो देखकर ये आप अंदाजा लगा सकते हैं कि विजय ने इस किरदार के लिए कितनी मेहनत की हैं। ऐसे में अब फिल्म का ट्रेलर भी आ चुका है और दर्शक लंबे समय से इसके ट्रेलर रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। फिल्म में विजय देवरकोंडा किकबॉक्सर के रोल में हैं जबकि अनन्या पांडे उनके अपोजिट फिल्म में दिख रही हैं।
फिल्म की बात करें तो इसे साउथ के जाने- माने डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ ने डायरेक्ट किया है जो तेलेगु सिनेमा का तो बड़ा नाम हैं। मालूम हो कि फिल्म लाइगर से विजय बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं जबकि अनन्या इस फिल्म के जरिए तेलेगु सिनेमा में कदम रख रही हैं। फिल्म की झलक देखकर पता चला रहा है कि ये एक मसाला फिल्म होगा जिसमें आपोक रमांस,एक्शन,इमोशन और स्ट्रगल का तड़का देखने को मिलेगा। बता दें 25 अगस्त को ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Date – 21.07.2022
Pennde By – Manisha