हल्द्वानी में अराजक तत्वों की खुलेआम गुंडागर्दी की वीडियो आयी सामने

By New31 Uttarakhand

हल्द्वानी मे अराजक तत्वों की खुलेआम गुंडागर्दी की वीडियो सामने आई है। आपको बता दे मामला रोडवेज स्टेशन का है जहाँ शनिवार रात खुलेआम अराजकता का माहौल देखा गया, जब कुछ अज्ञात लोगों ने स्टेशन पर तैनात परिचालक पर हमला कर दिया। दरअसल इस हमले में परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उन्हें तुरंत नीलकंठ अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। बता दे घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है। साथ ही रोड़वेज स्टेशन पर ऐसी घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। जहाँ एक तरफ इलेक्शन का माहौल गरमाया हुआ है तो वही दूसरी तरफ ऐसी घटनाये सामने आ रही है। सीसीटीवी वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग बस के परिचालक से बातचीत करते हुए मारपीट पर उतारू हो जाते हैं और इसी दौरान एक व्यक्ति बस के कंडक्टर के ऊपर हमला कर देता है जिससे वो जमीन पर गिरकर लहू लहान हो जाता है। जिसके बाद वहाँ मौजूद लोग बस कंडक्टर को अस्पताल ले गए जहां बस कंडक्टर की हालात गंभीर बनी हुई है साथ ही घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। हालांकि न्यूज़ 31 इस वीडियो की पुस्टि नहीं करता है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.