वैभव सूर्यवंशी का टी-20 में तहलका,टूट गया क्रिस गेल का रिकॉर्ड!

वैभव सूर्यवंशी का टी-20 में तहलका,टूट गया क्रिस गेल का रिकॉर्ड!
By New31 Uttarakhand

15 साल की उम्र में जिस तरह वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में धमाल मचाया है, वह भारतीय क्रिकेट के लिए एक बेहद खास क्षण बन गया है। 36 गेंदों में शतक जड़कर उन्होंने न सिर्फ अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, बल्कि रिकॉर्ड बुक्स में भी अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया।इस पारी की खास बात यह रही कि वैभव ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया। पहले ओवर में ही चार छक्के लगाकर उन्होंने साफ कर दिया कि वह किसी दबाव में खेलने वाले नहीं हैं।

महज 6 गेंदों में 30 रन बनाकर उन्होंने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।यह शतक उनके लिए और भी खास इसलिए बन जाता है क्योंकि इसके साथ ही IPL इतिहास की दूसरी और तीसरी सबसे तेज सेंचुरी अब उनके नाम हो गई हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह कोई पहली बार नहीं है जब उन्होंने इतनी तेज पारी खेली हो।

पिछले सीजन में जयपुर में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ उन्होंने 35 गेंदों में शतक जड़ा था, जो अब भी IPL के सबसे तेज शतकों में गिना जाता है।इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी अब आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 50 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.क्रिस गेल ने आईपीएल में 50 छक्के 25 पारियों में पूरे किए थे तो वहीं, वैभव अब आईपीएल में 50 छक्के केवल 15 पारी में पूरा करने में सफल हो गए हैं .

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.