उत्तरकाशी जिले में एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया। ट्रक में 11 लोग सवार थे और रुड़की से उत्तरकाशी जा रहे थे। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हैं। जबकि पांच घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डामटा पहुंचाया गया है। जानकारी के मुताबिक दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है।
उत्तरकाशी NH-123 पर डामटा से नौगांव की तरफ रिखाऊ खड्ड के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया | जिससे मौके पर खलबली मच गयी और आनन फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी| घटना स्थल पर पुलिस के पहुचते ही बडकोट SDRF और नैनबाग सहित नौगांव से 108 सेवा घटनास्थल पर पहुंची और 8 लोगों का रेस्क्यू किया गया, जिनको इलाज के लिए सीएससी नौगाव अस्पताल में भर्ती किया गया|अभी तक एक बॉडी रिकवर हो गई है और एक बॉडी गाड़ी के नीचे दबी हुई बताई जा रही है इस घटना में एक व्यक्ति के मिसिंग होने की बात सामने आ रही है जबकि अभी भी रेस्क्यू जारी है |
Date – 21st March 2022
Penned By Reeta Joshi