देश के कई राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है…भीषण गर्मी के साथ-साथ कई हिस्सों में लू के थपेड़ों ने भी लोगों को परेशान कर रखा है. वहीं, कई राज्यों में मौसम सुहाना बना हुआ है और वहां मानसून दस्तक दे चुका है. जबकि, पहाड़ी राज्य हिमाचल की बात की जाए तो प्रदेश में मौमस ने करवट बदली है. बीते दिनों प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश हुई. वहीं, कल से मौसम साफ हो जाएगा.

उत्तराखंड की बात करे तो बारिश की दस्तक के बाद राज्य में मौसम सुहाना बना हुआ है… इसी के साथ गढ़वाल हिमालय के ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में मंगलवार को बर्फबारी के नजारे देखने को मिले… जबकि निचले इलाकों में गरज के साथ बौंछारें पड़ी. हेमकुंड साहिब में लगभग 1-2 फीट गहरी बर्फबारी के बाद यात्रा को रोक दिया गया है जो मौसम साफ होने के बाद खुल जाएगी.
आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों में राजधानी देहरादून सहित उत्तराखंड के अधिकतर स्थानों पर बारिश देखने को मिली तो वहीं यमकेश्वर, जोशीमठ, रामनगर और मुक्तेश्वर में भी यही हाल रहा. पौड़ी गढ़वाल में 50 मिमी बारिश देखने को मिली. जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में बारिश कम हो जाएगी और 22 जून से 25 जून के बीच पूरे उत्तराखंड में शुष्क मौसम बना रहेगा.
Date: 23-June-2022
Penned by Tanuja Bhauryal