Uttarakhand Weather Update: मौसम होली के बाद करवट बदल सकता है…. फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है।
जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है…. निचले इलाकों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। होली के बाद मौसम करवट बदल सकता है।

तपिश बढ़ने के आसार
उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। जिससे पारा फिर चढ़ने लगा है…वहीं मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ है। जो कि सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है…अगले कुछ दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है… मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन प्रदेश में आसमान साफ रहने का अनुमान है।