Uttarakhand Weather: पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ सकता है पारा, मौसम का बदलता मिजाज तबीयत को कर रहा है नासाज

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड में मौसम शुष्क है, लेकिन सर्द हवाओं से ठिठुरन बनी हुई है…दिन में तेज धूप खिलने के बावजूद सुबह-शाम कंपकंपी महसूस की जा रही है… हालांकि, अगले पांच दिन प्रदेश में चटख धूप खिलने से तापमान चढ़ सकता है… प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। चोटियों पर बीते दिनों हिमपात होने के बाद बर्फ पिघल रही है। जिससे पश्चिम से चलने वाली हवाएं भी सर्द हो गई हैं.

YOUTUBE

प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में अनियमित उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है…. हालांकि, दिन में खिल रही चटख धूप से फौरी राहत है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में अगले चार-पांच दिन मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है।

ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिली रह सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान सामान्य से आठ से 12 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है…जिससे ग्लेशियर पिघलने, हिमस्खन की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.