देहरादून: उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है… ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। हालांकि, देहरादून समेत कई क्षेत्रों में सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बरकरार है। पहाड़ों में पाला और मैदान में कोहरे की मार जारी है।

प्रदेश में हल्की वर्षा व बर्फबारी हो सकती है
जानकारी के अनुसार मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है… जबकि, आगामी सोमवार से एक बार फिर मौसम के करवट बदलने के आसार हैं… जिससे प्रदेश में हल्की वर्षा व बर्फबारी हो सकती है…बता दें कि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं हल्की बर्फबारी हो सकती है। जबकि, निचले क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार हैं।

बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है…ताजा पश्चिमी विक्षोभ के रविवार रात तक उत्तराखंड में दस्तक देने की संभावना है। जिससे सोमवार को मौसम करवट बदल सकता है।