राजधानी देहरादून स्थित आईएसबीटी में बस में एक 16 साल की नाबालिक के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद अब पुलिस प्रशासन के साथ ही उत्तराखंड परिवहन निगम भी अब सख्ते में आ गया। आपको बता दे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर परिवहन निगम ने अनुबंधित बसों के संचालकों को नोटिस भेजकर सभी चालकों का पुलिस सत्यापन कराने के लिए कहा है। साथ ही वर्दी और नेम प्लेट भी अनिवार्य कर दी गई है। दरअसल दून आईएसबीटी में एक नाबालिक के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद परिवहन निगम सुरक्षा गार्ड, सीसीटीवी आदि की व्यवस्थाओं में जुट गया है। वही एआरएम हल्द्वानी सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि अनुबंधित रोडवेज बसों में चालक एजेंसी का होता है। नोटिस भेजकर इन सभी चालकों का पुलिस सत्यापन कराने के लिए कहा है। साथ ही सभी के लिए वर्दी और नेम प्लेट अनिवार्य कर दी गई है। नियमों के पालन के लिए एजेंसी को सात दिन का समय दिया गया है। ऐसा नहीं करने पर अनुबंधित बस को रूट पर नहीं भेजा जाएगा।
उधर रोडवेज प्रबंधन ने अपने परिचालक और चालकों को भी अनिवार्य रूप से वर्दी और नेम प्लेट लगाने के लिए कहा है। और ऐसा नहीं होने पर बस का संचालन बंद करने की चेतावनी भी दी है। वही देहरादून डिपो के सहायक महाप्रबंधक अमिता सैनी ने भी तमाम जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं। जिसके तहत देहरादून डिपो के सभी अनुबंधित वाहन चालकों का पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाएगा। साथ ही देहरादून डिपो के सहायक महाप्रबंधक की ओर से जारी किए गए पत्र के अनुसार, देहरादून आईएसबीटी पर हुई शर्मसार घटना से उत्तराखंड परिवहन निगम की छवि धूमिल हो गयी है और इस तरह की घटना भविष्य में दोबारा ना हो इसके लिए अहम फैसले लिए जा रहे है।