नैनीताल- शहर के पर्यटन कारोबार पर क्रिसमस और नववर्ष के जश्न का रंग चढ़ने लगा है…जी हां क्रिसमस और नववर्ष पर वीकेंड होने के कारण इस वर्ष कारोबार को चार चांद लगने की उम्मीद है…
वही नये साल को लेकर शहर के अधिकांश होटलों में 40 से 50 प्रतिशत तक एडवांस बुकिंग हो चुकी है, चार वर्ष बाद इस बार पर्यटक मालरोड में सजावट और म्यूजिक का भी आनंद उठा पाएंगे…साथ ही शहर में शुक्रवार शाम से ही पर्यटकों की आमद शुरू हो गई थी। रविवार को काफी संख्या में पर्यटक शहर पहुंचे। शहर के चिड़ियाघर, बाटनिकल गार्डन, वाटरफाल, केव गार्डन समेत तमाम पर्यटन स्थल पर्यटकों से पटे रहे।

नए साल के पहले दिन काफी पर्यटक देश के अलग-अलग स्थानों से उत्तराखंड के पहाड़ी स्थानों पर घूमने के लिए आते रहते हैं। जिसके चलते वीकेंड पर सुबह से ही फ्लैट और मेट्रोपोल समेत अन्य छोटे पार्किंग स्थल फुल हो गए। जिस कारण वाहन पार्किंग की तलाश में कई पर्यटक चक्कर काटते रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।
👉 News31 Uttarakhand यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।
👉 News31 Uttarakhand फेसबुक पेज़ को लाइक करें।