उत्तराखंड हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में शिफ्ट करने की प्रक्रिया अब तेज होती दिखाई दे रही है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद वर्षों से लंबित यह मामला फिर चर्चा में आ गया है। लंबे समय से नैनीताल में जगह की कमी, बढ़ते ट्रैफिक और पार्किंग जैसी समस्याओं को हाईकोर्ट के स्थानांतरण की प्रमुख वजह मानी जा रही है। यहां पर्याप्त जमीन और बेहतर सड़क कनेक्टिविटी होने के कारण इसे उपयुक्त जगह माना जा रहा है।
माना जा रहा है कि नए परिसर से न्यायिक कामकाज को और सुविधाजनक बनाया जा सकेगा। अगर हाईकोर्ट का स्थानांतरण होता है, तो इसका असर नैनीताल और हल्द्वानी दोनों शहरों पर पड़ सकता है। नैनीताल के कारोबार और स्थानीय अर्थव्यवस्था पर इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है, जबकि हल्द्वानी में लोगों की आवाजाही और आर्थिक गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।