उत्तराखंड- सरकार ने 1300 पदों के भर्तीयो का पिटारा खोला UKSSSC ने की तैयारी शुरू

By New31 Uttarakhand

देहरादून- प्रदेश सरकार उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का पिटारा खोलने जा रही हैं इसी के तहत जुलाई माह उत्तराखंड में बंपर भर्तियां शुरू होने जा रही है ।उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है कि जुलाई के महीने में समूह ग के विभिन्न पदों के लिए बंपर भर्ती आनी है जिसके लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने तैयारी भी शुरू कर दी है।
जुलाई के महीने कनिष्क सहायक और व्यक्ति सहायक के 13 सौ समूह ग के विभिन्न पदों पर अधियाचन कई विभागों द्वारा अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को मिल चुका है।चयन आयोग विभिन्न विभागों के खाली पड़े समूह को के 13 सौ पदों पर जुलाई के महीने भर्ती विज्ञप्ति जारी करेगा हो सकता है कि तब तक इन पदों की संख्या 2000 से ऊपर भी पहुंच जाएं। आयोग के अनुसार सभी एक जैसी अहर्ता वाले पदों की विज्ञप्ति एक ही जारी की जाएगी।
गौरतलब है कि उत्तराखंड के कई विभागों में काफी सालों से कई पदों पर भर्तियां नहीं हुई है ऐसे में भर्तियां हो जाने से कल ऑफिस में कर्मचारियों की कमी दूर होगी तो वही यहां के युवाओं को भी रोजगार मिलेगा।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.