जयमाला के दौरान दूल्हे को अज्ञात व्यक्ति ने मारी गोली, दूल्हे की हालत गम्भीर

By New31 Uttarakhand

नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक के सुनकोट गाँव में शादी की खुशियाँ उस समय मातम में बदल गई जब शादी समारोह में अज्ञात व्यक्ति ने दूल्हे की पीठ पर गोली मार दी।जिसके बाद शादी में मौजूद लोगों में हड़कम्प मच गया।घायल दूल्हे को आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ केंद्र भर्ती कराया गया।जहाँ पर डॉक्टरो ने दूल्हे के हालत गम्भीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।बताया जा रहा है कि गोली उस वक्त चली जब जय माला का कार्यक्रम चल रहा था।गोली किसने मारी इसका अभी तक पता नही चल सका है।

जानकारी के अनुसार चम्पावत जिले के देवीधुरा निवासी दीवान सिंह लमगड़िया अपने छोटे पुत्र विजय सिंह की बारात नैनीताल जनपद के ओखलकांडा ब्लॉक के सुनकोट गाँव मे आयी थी। शादी समारोह में खुशी-खुशी शिरकत करने आये लोग प्रसन्न थे।विधिवत शादी की रस्मे चल रही थी।जयवाला के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली चला दी जो दूल्हे की पीठ में जा धँसी।यह हर्ष फायरिंग थी या जानबूझ कर चलाई गई गोली यह पता नही चल सका है।किसी ने भी गोली चलाने वाले व्यक्ति को नही देखा,और गोली चला कर भागते हुए भी किसी की नज़र उस व्यक्ति पर नही पड़ीं फिलहाल घायल दूल्हे को उपचार के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ केंद्र ले जाया गया,जहाँ पर चिकित्सको ने दूल्हे की गम्भीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

वही इस मामले एसडीएम धारी ने बताया कि उनकी जानकारी में दूल्हे को गोली लगने का मामला सामने आया है।उन्होंने कहा कि पुलिस और राजस्व निरीक्षक इस मामले की जाँच करेंगे।और जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसके आधार पर कार्यवाही की जायेगी।हालाँकि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर पुलिस या राजस्व निरीक्षक के पास नही आयी है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.