UKPSC : 23 से 26 फरवरी को होगी पीसीएस मुख्य परीक्षा,अभ्यर्थी कर सकेंगे रोडवेज बसों में मुफ्त सफर.

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से उत्तराखंड पीसीएस मेन्स की परीक्षा 23 से 26 फरवरी के बीच आयोजित की जाएगी. इससे पहले ये परीक्षा 28 जनवरी से 31 जनवरी के बीच आयोजित होने वाली थी. पटवारी भर्ती का पेपर लीक होने के बाद आयोग ने यह प्रश्न पत्र नष्ट कर दिए थे। इसके साथ ही परीक्षा की नई तिथि जारी कर दी गई।

पीसीएस मेंस परीक्षा के लिए प्रशासन की ओर से कड़े इंतजाम किए गए हैं. सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी के जरिए नजर रखी जाएगी, इसके अलावा यहां पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को भी तैनात किया जाएगा, ताकि किसी तरह की गड़बड़ न हो सके. नकल को रोकने के लिए नकल विरोधी कानून भी बनाया गया है जिसके तहत नकल करते हुए पकड़े जाने वाले छात्रों को तीन साल की सजा और 5 लाख रुपये के जुर्माने का प्रावधान है.

YOUTUBE

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने अभ्यर्थियों को बसों में मुफ्त सफर की सुविधा दी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर सचिव परिवहन निगम अरविन्द सिंह ह्यांकी ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.