जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए हैं एक रिपोर्ट के अनुसार जम्मू -कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए है जानकारी के अनुसार पुलिस ने यह सूचना दी है
साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जिस जगह मुठभेड़ हुई वह अमरनाथ यात्रा मार्ग के ‘बेहद करीब’ है।
बता दे की कुलगाम जिले में मीर बाजार इलाके के नवापुरा में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया था। अधिकारी के अनुसार, तलाशी अभियान के दौरान ही मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए।

आपको बता दें की कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट किया, “मारे गए दोनों आतंकवादियों की पहचान प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के स्थानीय आतंकवादियों के तौर पर हुई है। यह एक और अहम मुठभेड़ है, क्योंकि कार्रवाई एनएचडब्ल्यू (यात्रा मार्ग) के बहुत नजदीक हुई। साथ ही एक अन्य पुलिस अधिकारी ने अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस और सेना का संयुक्त दल मीर बाजार के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर संदिग्ध इलाकों की छानबीन कर रहा था। अधिकारी ने कहा, ‘उन्होंने इलाके की घेराबंदी की, जिस पर दौरान आतंकवादियों ने गोलीबारी की। सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। अभियान समाप्त हो गया है और इसमें दो आतंकवादी मारे गए। उनकी पहचान यासिर वानी और रईस मंजूर के रूप में हुई है।’
Date:30-june-2022
By- Tanuja