हल्द्वानी में देर रात बारिश से हाहाकार देवखड़ी नाले में बही दो कार

By New31 Uttarakhand

हल्द्वानी मे तड़के सुबह के समय हुई बारिश के चलते एक बार फिर से काठगोदाम क्षेत्र में बहने वाला देवखड़ी नाला उफान पर आ गया है जिसकी चपेट में दो कारें भी आ गई थी, दरअसल दोनों कार पानी की तेज बहाव में बहने लगी गनीमत रही की नाले के पास प्रशासन द्वारा हाल ही में लगाए गए बैरकेडिंग में कार फस गई थी, वही आनन फानन में कार में बैठे ड्राइवर ने तत्काल गाड़ी से निकलकर अपनी जान बचाई वही दूसरी कार में सवारी बैठी थी जो तत्काल कार से उतर गई। आपको बता दे यदि नाले के पास बैरकेडिंग नही लगी होती तो दोनो कार नाले में बह जाती।

वही प्रशासन द्वारा लगातार चेतावनी दी जा रही है और लोगों से अपील की जा रही है कि बरसात के दौरान नदी नाले और रपटो के उफान पर आने के दौरान आना जाना ना करे लेकिन फिर भी लोग प्रशासन की अपील और चेतावनी को नहीं मान रहे हैं और उफनाते नाले के दौरान अपने वाहनों से सड़क पर आना-जाना कर रहे हैं। दरअसल हाल ही में 10 जुलाई की रात भारी बारिश के चलते देवखड़ी नाला उफान पर था उसी दौरान बुलेट सवार एक युवक सड़क पार कर रहा था जिसमें वह अपनी बुलेट समेत बह गया था, जिसकी बॉडी प्रशासन को चार दिन बाद लालकुआ मे मिली ऐसे में लोगों को यह ध्यान रखना होगा की जब भी बरसात होती है उस दौरान नदी नाले और रपटे उफान पर रहते है ऐसे मे सतर्क रहे और ऐसे रास्तो से ना जाए।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.