भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। मामले के गवाह नीरज दुबे ने आरोप लगाया है कि उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।नीरज दुबे का कहना है कि वे मामले की शुरुआती जांच के दौरान तैयार किए गए पंचनामे में गवाह थे। उनका आरोप है कि मारपीट करने वाले लोग ट्विशा के पति समर्थ सिंह के करीबी बताए जा रहे हैं।
उन्होंने इस संबंध में पुलिस को शिकायत भी दी।नीरज का दावा है कि शिकायत के बावजूद अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है ,वहीं दूसरी ओर, ट्विशा शर्मा मौत मामले में CBI की जांच लगातार जारी है।
CBI ने ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को रिमांड पर लेकर पूछताछ की है। जांच एजेंसी ने हाल ही में घटनास्थल पर पहुंचकर क्राइम सीन का रीक्रिएशन भी किया।बताया जा रहा है कि CBI यह समझने की कोशिश कर रही है कि घटना वाले दिन क्या हुआ था और ट्विशा को फंदे से किस तरह नीचे उतारा गया था।