ट्रांसफर : पुलिस महकमे में उपनिरीक्षक के तबादले ।

By New31 Uttarakhand

देहरादून। पुलिस महकमें में ट्रांसफर का दौर शुरु हो गया है। नागरिक पुलिस में आठ उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण हुए हैं। इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र सिंह रावत ने ये आदेश जारी किए है। आदेश में सभी को सब इंस्पेक्टर ना.पु. को तत्काल नवनियुक्ति स्थल पर रवाना कर कार्यालय को अवगत कराने को कहा गया है।
जानिए, किसका कहां हुआ तबादला


• उप निरीक्षक समीप पांडे को कोतवाली गंगनहर से प्रभारी चौकी फेरूपुर थाना पथरी भेजा गया है।
• चरण सिंह को प्रभारी चौकी चंडी घाट थाना श्यामपुर का चार्ज दिया गया है।
• नवीन पुरोहित प्रभारी चौकी चंडी घाट थाना श्यामपुर से हटाकर थाना बहादराबाद स्थानान्तरण किया गया।
• आमिर खान प्रभारी चौकी इमली खेड़ा थाना कलियर से हटाकर गंगनहर कोतवाली भेजा गया है ।
• नरेंद्र सिंह कोतवाली रानीपुर से प्रभारी चौकी इमली खेड़ा थाना कलियर भेजा।
• सुनील रमोला को कोतवाली गंगनहर से प्रभारी चौकी बाजार कोतवाली ज्वालापुर का कार्यभार सौंपा।
• देवेंद्र चौहान थाना कलियर से हटाकर प्रभारी चौकी जेल थाना सिडकुल का इंचार्ज बनाया गया है।
• दिनेश रावत को प्रभारी चौकी जेल थाना सिडकुल से हटाकर थाना कलियर भेजा गया है।

DATE-29-6-2022
REPORT BY-NISHI BHATIA

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.