उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर से बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। इस भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। रुद्रपुर के नैनीताल हाईवे पर भयानक सड़क हादसा हो गया। कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा सुबह सवा तीन बजे पीएसी गेट के पास हुआ है।
हादसे में गर्भवती महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। यह लोग गर्भवती महिला को जिला अस्पताल में दिखाने के बाद वापस घर लौट रहे थे। हादसे में ई-रिक्शा चालक मनोज साहनी उर्मिला ,विभा और गर्भवती महिला ज्योति की जिला अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, कांति देवी, ललिता , कार चालक और बबलू घायल है। सभी घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। मृतक ज्योति की सास कांति देवी बरेली में भर्ती हैं।